दुल्हन के लिबास में प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, थाने में हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद पक्‍की हुई ससुराल

दुल्हन के लिबास में प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, थाने में हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद पक्‍की हुई ससुराल

आगरा में एक प्रेमिका दुल्‍हन के लिबास में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बिना शादी, घर पर अचानक लड़की की दुल्‍हन आई देख लड़के के घरवालों के साथ-साथ पूरा गांव हैरान रह गया। बवाल बढ़ा तो थाने तक पहुंचा। वहीं पंचायत हुई और काफी देर तक चले हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद तय हो गया लड़का आठ दिसम्‍बर को बकायदा बारात लेकर लड़की के घर जाएगा और दुल्‍हनियां को ब्‍याह कर धूमधाम से घर लाएगा।

लड़की का कहना था कि लड़के ने उसके साथ धोखा किया है। डेढ़ साल पहले मंदिर में शादी रचाई और तब से आज तक बहाने पर बहाने बना रहा है। घर नहीं ले जा रहा है। जब भी लड़की उससे घर ले जाने की जिद करती तो लड़का एक नया बहाना बना देता था। लड़की आगरा के नगला बूढ़ी गांव की रहने वाली है। जब उसे लगा कि लड़का धोखा दे रहा है तो उसने सशक्त सेना की शबाना खंडेलवाल से संपर्क किया।

उन्हें बताया कि वह फतेहाबाद निवासी आशीष दिवाकर से उसके प्रेम संबंध है। मार्च 2021 में आशीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। वह उसे अपने साथ घर लेकर नहीं जा रहा है। शनिवार को सशक्त सेना युवती को लेकर फतेहाबाद गई। रविवार को फतेहाबाद थाने में पंचायत हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *