दुर्घटना में जलकर खाक हुआ पुलिस थाना

दुर्घटना में जलकर खाक हुआ पुलिस थाना

कश्मीरः आग दुर्घटना में थाना क्षतिग्रस्त

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रेजीडेंसी रोड पर स्थित कोठी बाग थाना आग दुर्घटना में जलकर खाक हो गया, जिसमें ऑपरेशन के दौरान दमकल और आपातकालीन कर्मियों को भी चोटें आईं।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार को यातायात पुलिस मुख्यालय भी आग लगने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, इस दुर्घटना में मुख्यालय में जमा सभी रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा।
आग और आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि रेजीडेंसी रोड पर कोठीबाग थाना में गुरुवार देर रात को अचानक लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि सिटी सेंटर स्टेशनों से 12 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान एक दमकल कर्मी अंसार अहमद घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि आग में कुछ रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस थाने से हथियार और गोला बारूद को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *