दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए झगड़ा करने लगीं दो लड़कियां, वायरल हुआ Video, लोग बोले- बैग हटाकर जगह बना लेते

अगर आप मेट्रों में सफर करते हैं तो आपने जरूर सीट के लिए मारामारी देखी होगी। कई लोग ऐसे होते हैं जो सीट पर ही बैग रखकर बैठे रहते हैं। कई बार इसी चक्कर में लोगों की आपस में लड़ाई भी हो जाती है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो में बैठने के लिए आपस में झगड़ा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडिया बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है और लोग भी इस वीडिया के मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मेट्रो की एक सीट पर साड़ी पहने एक लड़की बैठी हुई है और उसने अपना बैग बगल वाली सीट पर रखा हुआ है। उसके साथ एक लड़की भी सीट पर अपना बैग रखकर बैठी हुई है। ऐसे में तभी एक लड़की वहां आती है और साड़ी वाली लड़की को बैठने के लिए जगह देने के लिए कहती है। लेकिन साड़ी वाली लड़की उसे मना कर देती है और बोलती है कि हमारे पास जगह नहीं है। लेकिन दूसरी लड़की थोड़ी सी खाली जगह पर साड़ी वाली लड़की के बगल में बैठ जाती है, फिर दोनों में बहस होने लगती है। साथ वाली सीट पर एक तीसरी लड़की आराम से अपना बैग रखकर बैठी रहती है और शांति से अपना बर्गर खाने में बिजी रहती है।

इस वीडियो को @Wellutwt नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, लड़ने से अच्छा था कि बैग को हटाकर बैठने के लिए जगह बना लेते। दूसरे यूजर ने लिखा कि सभी दोनों लड़कियों की लड़ाई देखने में बिजी हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया की बगल वाली सीट पर बैठी लड़की बर्गर खा रही है और कूड़ा नीचे फेंक रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस महिला पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उसने सॉस के पैकेट की नोक काट दी और उसे साफ फर्श पर फेंक दिया।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *