दिल्ली में अब मंदिरों के पास नहीं बेचे जा सकेंगे मांसाहारी भोजन! NDMC करने जा रही है बड़ा ऐलान

दिल्ली में अब मंदिरों के पास नहीं बेचे जा सकेंगे मांसाहारी भोजन! NDMC करने जा रही है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली में अब किसी भी धार्मिक स्थलों के आसपास मांसाहारी भोजनालयों का पता लगाने के लिए सर्वे किया जाएगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) उसके तहत आने वाले इलाकों में धार्मिक स्थानों के पास मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालयों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने जा रही है। माना जा रहा है कि मंदिरों के पास से नॉन वेज खिलाने वाले भोजनालयों को वहां से हटाया जाएगा, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

NDMC की परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष वेंकटेश्वर स्वामी-तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे और पाया कि मंदिर के पास कई दुकानदार मांसाहारी भोजन बेच और परोस रहे हैं। परिषद ने इस संबंध में सर्वे का निर्णय लिया है ताकि इन दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा सके।

NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि वह अध्यक्ष-NDMC के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी-तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे और पाया कि कई दुकानदार मंदिर से लगी दीवार के साथ मांसाहारी भोजन बेच रहे हैं और परोस रहे हैं जो अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मैं विभागाध्यक्षों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी देता हूं। बता दें कि पिछले महीने तत्कालीन दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों ने नवरात्री के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *