दिग्गज अभिनेता-पटकथा लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का निधन

दिग्गज अभिनेता-पटकथा लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का निधन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं पटकथा लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का रविवार रात निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।
फिल्म निदेशक हंसल मेहता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हंसल मेहता ने ट्वीट करके अभिनेता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा,”मैं प्यारे शिव सुब्रह्मण्यम के निधन पर बहुत दुखी हूं। यह हम सभी के लिए बहुत ही बुरी खबर है। हम उनके परिजनों , दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी ने एक इमोजी को पोस्ट करते हुए अभिनता के निधन पर दुख जताया।अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, “प्रसिद्ध लेखक सुब्रह्मण्यम की निधन की खबर सुनना एक बुरे स्वप्न जैसा है। वह एक महान व्यक्ति, और असाधारण व्यक्तित्व एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वह अब हमारे बीच नहीं रहे।”
शिव सुब्रह्मण्यम ने धारावाहिक ‘मुक्ति बंधन’ में आई.एम विरानी की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में देखा गया था।
हंसल मेहता ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे मुंबई के मोक्षधाम हिंदू श्मशान भूमि में किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *