नोएडा। जिले के दादरी रेलवे स्टेशन पर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति आज ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दादरी जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


