थानाध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व में निरंतर पैदल गस्त कर रही बहसूमा पुलिस

बहसूमा । क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहसूमा थानाध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस बल के साथ कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त किया। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि रविवार शाम बहसूमा थाना के थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गस्त किया। उन्होंने कस्बा व थाना क्षेत्र में पैदल गस्त किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत गांव में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गस्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है वही नागरिक व ग्रामीण पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। कस्बे से लेकर गांव तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीम को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी ले रही है।गस्त टीम में उपनिरीक्षक ओपी सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव, उपनिरीक्षक विरेंद्र सिंह, कांस्टेबल तेज प्रकाश, कॉन्स्टेबल अजय चाहल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *