त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत! दिल्ली-बागपत-शामली रूट पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 16 कोच की ट्रेन लगाएगी दो-दो फेरे
0-0x0-0-0#

त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत! दिल्ली-बागपत-शामली रूट पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 16 कोच की ट्रेन लगाएगी दो-दो फेरे

बागपत। दिल्ली–बागपत–शामली रेल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह कदम खास तौर पर उन लोगों को राहत देने के लिए उठाया गया है, जो त्योहार के मौके पर अपने घर जाने के लिए ट्रेन में भारी भीड़ का सामना करते हैं।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक किशोर गुप्ता ने गुरुवार काे बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को संचालित की जाएगी और दोनों दिन दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित (जनरल) होगी, जिससे यात्रियों को बिना अग्रिम आरक्षण के तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे बागपत, खेकड़ा और बड़ौत क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 04408 शामली-दिल्ली शाहदरा स्पेशल सुबह 8:30 बजे शामली से रवाना होकर करीब 9:29 बजे खेकड़ा पहुंचेगी। यहां एक मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:40 बजे शाहदरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04407 शाहदरा से सुबह 11:40 बजे चलेगी और 12:16 बजे खेकड़ा पहुंचकर बागपत रोड, बड़ौत और कांधला होते हुए दोपहर करीब 2:05 बजे शामली पहुंचेगी।

इस 16 कोच की स्पेशल ट्रेन का ठहराव कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, लोनी और गोकुलपुर सबोली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष व्यवस्था से त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ काफी हद तक नियंत्रित की जा सकेगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *