तेलंगाना कांग्रेस नेता फिरोज खान की पुत्री की कार दुर्घटना में मौत

हैदराबाद। तेलंगाना के कांग्रेस नेता फिरोज खान की 25 वर्षीय पुत्री की रविवार रात शमशाबाद के बाहरी रिंग रोड पर एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब कांग्रेस नेता की पुत्री तान्या अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) से वापस लौट रही थीं।
पुलिस ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता फिरोज खान की पुत्री तानिया की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *