तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म, मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर में आदमी ने 18 साल के युवक की दे दी बलि

जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडहुआ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास का यह मामला काफी डरावना है। छह जुलाई को देवी मां के मंदिर में एक सिर कटी लाश मिली थी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी रामलाल प्रजापति को तीन बेटियां थी। बेटे की चाहत में उसने देवी मंदिर में मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उसने एक युवक की बलि दे दी है।

दरअसल, छह जुलाई 2022 को दिव्यांस कोल उम्र 18 वर्ष निवासी क्योंटी बकरी चरा रहा था। इस दौरान आरोपी रामलाल प्रजापति की नजर उसके ऊपर पड़ गई है। आरोपी ने 18 वर्षीय लड़के को बहला-फुसलाकर मंदिर के पास लाया और टांगे से उसका गला धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुबह जब लोग देवी मां के दर्शन के लिए गए तो मंदिर के समक्ष सिर कटी लाश पड़ी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एसएफएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान दूसरे दिन दिव्यांश कोल के रूप में हुई थी। वह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। लाश मिलने के बाद मामला तंत्र मंत्र मन्नत का लग रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मृतक रामलाल प्रजापति के साथ देखा गया था। इसके बाद आरोपी रामलाल प्रजापति घर से फरार बताया जा रहा था।

आरोपी रामलाल प्रजापति तंत्र मंत्र झाड़-फूंक का कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ प्रारंभ की तो पुलिस को पहले वह गुमराह करता रहा। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।

आरोपी ने बताया कि उसकी 3 बेटियां थी। पुत्र की चाहत में उसने मां के समक्ष मन्नत मांगी थी। उसने कहा था कि अगर घर में बेटा पैदा होगा तो वह मां के समक्ष एक इंसान की बली देगा। पुलिस को उसने बताया कि बेटे का जन्म हो गया था। इससे हमारी मन्नत पूरी हो गई। इसके बाद से ही बलि देने के लिए युवक की तलाश थी।

मृतक दिव्यांस कोल उसे बकरी चराते हुए दिखा था। वह उसको बहला-फुसलाकर मंदिर परिसर में ले गया और धोखे से कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए बलि दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *