ताइवान के आसपास समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में चीन

बीजिंग। चीन ताइवान के आसपास के समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में जुटा है।
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की संक्षिप्त लेकिन विवादास्पद यात्रा के बाद बुधवार को यहां से रवाना हो गयी। इससे पहले चीन ने पेलोसी को ताइवान की यात्रा न करने की सलाह दी थी।
चीन ने ताइवान के आसपास के समुद्र में गुरुवार से पांच दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। चीन ने कहा है कि यह अभ्यास दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त जलमार्गों में होगा और इसमें “लंबी दूरी तक गोला बारूद की शूटिंग” शामिल होगी।
अमेरिका पर तथाकथित लोकतंत्र की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चेतावनी दी है कि आग से खेलने वालों का अच्छा अंत नहीं होगा और चीन को ठेस पहुंचाने वालों को दंडित किया जायेगा।
सुश्री पेलोसी ने अपनी ताइवान यात्रा के बाद एक बयान में कहा है कि चीन दुनिया के नेताओं या किसी को भी अपने समृद्ध लोकतंत्र का सम्मान करने तथा अपनी कई सफलताओं को उजागर करने और निरंतर सहयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए ताइवान की यात्रा करने पर रोक नहीं लगा सकता।
इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 27 चीनी युद्धक विमान पहले ही उसके वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ताइवान ने जहाजों को अभ्यास से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिए कहा है और वैकल्पिक विमानन मार्ग खोजने के लिए पड़ोसी जापान और फिलीपींस के साथ बातचीत कर रहा है।
ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि उनका देश “जानबूझकर बढ़े हुए सैन्य खतरों” का सामना कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *