बागपत। अरुणोदय संस्था की अध्यक्ष एवं समाज सेविका डॉ अनुभूति चौहान को नई दिल्ली में ग्लोबल इंफ्लुएंसियाल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसको लेकर बागपत के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने अवार्ड मिलने पर डॉक्टर अनुभूति चौहान को बधाई दी है।

यह सम्मान उनको समाज में उत्कृष्ट कार्य करने तथा अरुणोदय संस्था की अध्यक्ष के रूप में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया। यूएनआई नोबेल इंटेलेक्चुअल द्वारा यह कार्यक्रम वेस्टर्न कोर्ट दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से सांसद कीरत सोलंकी राजस्थान के सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा उन्हें यह अवार्ड दिया गया। सभी ने इस उपलब्धि को लेकर उन्हें बधाई और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

