डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की करेड़ा थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही डेढ़ किलो अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

करेड़ा थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने आज बताया कि पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू की ओर से तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वह करेडा-देवगढ रोड स्थित गंगापुर चौराया पहुंचे और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरु की। इस दौरान रायपुर की ओर से सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल पर आये तीन लोगों को रोककर उनकी मोटरसाइकिल पर लगे थैले की तलाशी लेने पर उसमें डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

इनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम गोपाल (32) निवासी सोनडी नीमच (मध्यप्रदेश) गिरधारी (53) निवासी लखवा का खेड़ा, जिला मन्दसौर और बारोलिया, रावतभाटा चित्तौडग़ढ़ निवासी शंकर (23) बताये, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *