गुडग़ांव। समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व व विभिन्न
क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भारत सम्मेलन द्वारा
गोल्डन एरा के संयुक्त प्रयास से आयोजित मेरा भारत सम्मान कार्यक्रम का
आयोजन किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन में जुटी संस्था क्राईम
रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया को समाजसेवा
में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया
गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि
डा. कटारिया जरुरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से पिछले कई वर्षों से सेवा
करते आ रहे हैं। डा. कटारिया ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि वे इसी
प्रकार से भविष्य में भी जरुरतमंदों की निस्वार्थ रुप से सेवा करते
रहेंगे। कोरोना काल हो या फिर कोई अन्य आपदा हो उन्होंने बढ़-चढक़र
पीडि़तों की खुले दिल से सेवा की है। इस सम्मान के मिलने से वे और अधिक
ऊर्जा से समाजसेवा क्षेत्र में अपना कार्य करेंगे। शहर के गणमान्य
व्यक्तियों डा. सुशील खन्ना, सुरेंद्र गुप्ता, मोहम्मद जावेद आदि ने डा.
कटारिया को मिले सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि वे इस सम्मान के हकदार
थे। गौरतलब है कि डा. संदीप कटारिया को पहले भी कई संस्थाओं द्वारा
समाजसेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
