टॉपर्स को किया गया सम्मानित

सरधना। लश्कर गंज स्थित सरधना फिजिक्स एकडमी में उन छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया जो इस वर्ष टॉपर रहे। इस अवसर मुख्य अतिथि रहे पूर्व अध्यक्ष असद ग़ालिब साहब , डा महेश सोम अली शाह, सिराजुद्दीन मलिक व फुरकान सरधनवी उपस्थित रहे। छात्रो में स्थान प्राप्त करने वालो मे कक्षा-12मे अदीबा संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, टॉपर विकास सन्त चार्ल्स टॉपर ,जुनेद चौहान सरधना तहसील टॉपर कक्षा 10 मे बालिकाओं में अनुष्का सरधना तहसील टॉपर तथा बालकों में आयुष्मान सरधना तहसील टॉपर रहे इन सभी छात्रों को सरधना फिजिक्स एकेडमी के संचालक अरशद खान द्वारा सम्मानित किया गया अरशद खान ने बताया यह सभी सरधना, फिजिक्स एकेडमी” के छात्र / छात्राऐ है। इस अवसर पर ऐजाज़ खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *