मेरठ में कचहरी के निकट में स्थित ओलिविया होटेल में टेनिस बॉल क्रिकेट मेरठ के तत्वावधान में बैठक एवं ज़िला समिति का गठन का कार्यक्रम रखा गया, जिसकी अध्यक्षता टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी व ज़िला महासचिव नमन भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया की टेनिस बॉल क्रिकेट संघ मेरठ के जुड़े सभी पदाधिरकियो को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया । बैठक की शुरुआत टेनिस बॉल क्रिकेट खेल की ज़िले की समिति के गठन से की गयी जिसमें सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से ज़िले का अध्यक्ष नलिन अग्रवाल को चुना गया, उपाध्यक्ष के रूप में खिलाड़ी अमित धामा, शरारिक शिक्षक अरविंद शेरवलिया, सतीश कुमार, अमित भारद्वाज, उपसचिव के रूप में क्रिकेट खिलाड़ी अखिल शर्मा, निखिल चौधरी, आर्यन पंवार कोषाध्यक्ष के रूप में आदित्य मकोरवाल, मीडिया सलाहकार के रूप में वाहिद अली सदस्य के रूप मे अंकित चौधरी चुने गये। महासचिव नमन भारद्वाज ने बताया की टेनिस बॉल क्रिकेट लगभग टेनिस बोल क्रिकेट 30 वर्षों से देश व विदेश में खेले जाने वाला खेल है। जिसको भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता दी गई है साथ ही सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को भी लाभ मिलने का अवसर दिया गया हैं l अभी हाल ही में टेनिस बॉल क्रिकेट राज्य स्तर प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान व महिला वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ज़िले का नाम रोशन किया साथ ही जूनियर वर्ग में तीन खिलाड़ी मेरठ के ज़िले से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे हैं l टेनिस बॉल क्रिकेट खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ज़िले में समय समय पर गतिविधियों का आयोजन होते रहेंगे जिससे कि खिलाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट खेल से जुड़ा रहे और अपने परिवार देश प्रदेश ज़िले का नाम रोशन करता रहे।
