झांझरी जलप्रपात में नहाने गये तीन की डूबने से मौत

झांझरी जलप्रपात में नहाने गये तीन की डूबने से मौत

मोडासा। गुजरात में अरवल्ली जिले के आंबलियारा क्षेत्र में झांझरी जलप्रपात में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी।
अग्निशमन अधिकारी दिव्यांग भट्ट ने बताया कि 10 लोग जांजरी (झांझरी धोध) जलप्रपात में बुधवार की शाम नहाने गये थे। नहाते हुए तीन लोग गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव गहरे पानी से आज बाहर निकाले। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *