जौहड़ी में आदिनाथ भगवान की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली

बिनौली। जौहड़ी गांव के आदिनाथ अतिशयकारी प्राचीन मंदिर के तत्वाधान में रविवार को जैन अनुयाइयों ने भगवान आदिनाथ भगवान वार्षिक विशाल पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली।

 

पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ। जिसमें जैन समाज के लोग पीले वस्त्र धारण कर भगवान श्री को पालकी में लेकर बैंडबाजों की मधुर धुनों पर नृत्य कर चले।  भगवान श्री की भगवान आदिनाथ की पालकी यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर अंगदपुर गांव स्थित जैन मंदिर में पहुचीं। यहॉ पर जैन समाज के लोगों ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोचारण के बीच भगवान श्री का अभिषेक किया।

संचालन सिदार्थ जैन ने किया

पालकी यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान उर्फ लक्ष्मण सिंह, सुभाष जैन, पंकज जैन, बादल जैन, सतीश जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, राकेश जैन, अजय जैन सहित समस्त जैन समाज के लोगों का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *