जौनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; BHU ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; BHU ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली वार्ड नंबर-तीन में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संदीप सिंह उर्फ पोद्दार पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। पेट में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक को खुद गोली लगने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और गोली चलने की वास्तविक वजह क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महेश मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे क्या कारण रहे। फिलहाल पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *