जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित जलालपुर थाना अंतर्गत इजरी गांव के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के रासीपुर गांव निवासी अनुज कुमार यादव (22) पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव नौकरी की तैयारी कर रहा था।वह किसी काम से सुबह जलालपुर बाजार जा रहा था।रास्ते मे बाकराबाद व इजरी के बीच मे शौच करने चला गया।वह उसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।उसकी मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर परिजन तथा थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बड़ा भाई अभिमय यादव बाराबंकी में यूपी पुलिस के जवान के रूप में तैनात है। घर में माँ इंद्रावती का घटना के बाद हाल बेहाल है। वह बेसुध पड़ी है। पूरे गांव में गमगीन माहौल है। थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

