जौनपुर में आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग पर डटी बहन की तबीयत बिगड़ी, धरने से जिला अस्पताल पहुंची सौम्या

जौनपुर में आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग पर डटी बहन की तबीयत बिगड़ी, धरने से जिला अस्पताल पहुंची सौम्या

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के चर्चित आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी मृतक की बहन सौम्या बिंद की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोमवार शाम धरना स्थल पर बैठे-बैठे सौम्या बिंद को चक्कर आने लगे, जिसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलमान अंसारी ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। विदित हो कि खेतासराय थाना क्षेत्र में 01 मई को बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण 18 जून से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं।

 

आंदोलन का नेतृत्व मृतक की बहन सौम्या बिंद कर रही हैं, जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।सौम्या बिंद का आरोप है कि प्रशासन ने आरोपियों के मकान ध्वस्त करने का आदेश दिए जाने का दावा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का आरोप लगाया।सौम्या बिंद ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वहीं, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद धरना स्थल पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *