जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आज सुबह आत्महत्या कर ली।
पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के अनुसार सीआरपीएफ जवान नरेश सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केन्द्र में अपने क्वार्टर में रविवार रात से पत्नी एवं बच्चों के साथ अपने को कैद कर लिया था। इसके बाद सीआरपीएफ के आईजी एवं डीआईजी आदि अधिकारियों ने उसे फोन पर समझाने के पूरे प्रयास किए। जवान के पिता एवं पत्नी ने भी उसे समझाया।
गौड़ ने बताया कि सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उसे उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास करने पर वह एक बार अपनी शिकायत भी लिखना शुरु किया लेकिन इन सब प्रयासों के बावजूद उसने अपने आप को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया हैं और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।
बताया जा रहा है कि जवान किसी मामले को लेकर तनाव में था और उसने रविवार शाम छह बजे अपने क्वार्टर में अपने को कैद कर लिया था और उसने हवाई फायर भी किया था।

