जॉन-अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है।फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।अर्जुन कपूर ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘विलेन की दुनिया में आपका स्वागत है।’ ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। और इस बार वह उन लड़कियों को निशाना बना रहा है जो एक तरफा प्यार करती हैं। इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, क्योंकि यह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनने आया है। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। वहीं, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *