जेकेजीएफ ने ली पुलिस चौकी पर हमले की जिम्मेदारी : एडीजीपी

जम्मू। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा है कि रामबन जिले के गूल में मंगलवार को पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) ने ली है।
सिंह ने बताया कि आज सुबह गूल में पुलिस चाैकी परिसर के पास ग्रेनेड हमला हुआ , हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा, “घटनास्थल के पास एक पत्र भी मिला है जिसमें दावा किया गया है कि यह हमला जेकेजीएफ द्वारा किया गया है।”
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा घेराबंदी और तलाश अभियान के लिए विशेष समूह अभियान की टीम और सेना को लगाया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *