जिस जनता ने चुना, उसके प्रति निभाऊंगी दायित्व : प्रज्ञा

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौजूदा नगरीय निकाय चुनाव के लिए भोपाल संभाग चयन समिति में स्थानीय सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम शामिल नहीं होने के बाद हो रही राजनीति के बीच सुश्री ठाकुर ने आज कहा कि उन्हें आठ विधानसभाओं की जिस जनता ने सांसद चुना है, उस जनता के प्रति वे दायित्व अवश्य निभाएंगी।

सुश्री ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हजारों प्रश्नों का एक उत्तर- चयन समिति में नाम न होना संगठन का निर्णय ‘शिरोधार्य’, किन्तु आठ विधानसभा की जनता ने एक लोकसभा सांसद चुना, इस जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन अवश्य करुंगी।’

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘और हां काँ. हम आग भी वहां लगाते हैं जहां मुर्दा भी आग से डरते हैं।’

दरअसल इस समिति में सुश्री ठाकुर को जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चुटकी ली थी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संभागवार चयन समिति से स्थानीय सांसद सुश्री ठाकुर ही गायब हैं। उन्होंने आरोपात्मक लहजे में कहा था कि क्या वे सिर्फ ‘आग’ लगाने के ही काम आती हैं?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *