डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर 24 लाख 59 हजार रुपये चुरा लिये।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि अपराधियों ने बुधवार की देर रात रोहतास बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 के किनारे स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर 24 लाख 59 हजार रुपये चुरा लिये। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि तीन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।


