‘जहां जाती हूं, वहां आग लग जाती है’, पाकिस्तानी टिकटॉकर की पागलपंथी वीडियो बनाने के लिए लगा डाली जंगल में आग

‘जहां जाती हूं, वहां आग लग जाती है’, पाकिस्तानी टिकटॉकर की पागलपंथी वीडियो बनाने के लिए लगा डाली जंगल में आग

पाकिस्तान। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तो पारा 48 डिग्री के पार चला गया है। गर्मी के चलते एबटाबाद के जंगल में आग लग गई है। ऐसे मुश्किल समय में मदद करने के बजाय एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने आग से घिरे जंगल में अपना एक वीडियो बनाया है। इस टिकटॉक स्टार का नाम हुमैरा असगर है। हालांकि जंगल की आग की पृष्ठभूमि के खिलाफ अपना खुद का वीडियो शूट करना उसे महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने उनकी कड़ी आलोचना की है।

वीडियो के साथ हुमैरा ने कैप्शन में लिखा है- ‘मैं जहां भी जाती हूं, वहां आग लग जाती है

हुमैरा का वीडियो देखने के बाद कुछ नेटिजन्स ने उस पर जंगल में आग लगाने का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने डेली पाकिस्तान के हवाले से खबर दी है कि इस्लामाबाद वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट बोर्ड की चेयरपर्सन रीना सईद खान ने भी आलोचना की है।

मैरा असगर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। हुमैरा के चाहने वाले उसके वीडियो का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। मगर इस बार मामला उलटा पड़ गया।

ट्विटर पर एक यूजर ने कहा, ‘अगर अधिकारी कुछ नहीं करते हैं तो कम से कम उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक तो कर ही सकते हैं।

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन के मामले में आठवां सबसे कमजोर देश है और यहां की बड़ी आबादी में पर्यावरण के प्रति अज्ञानता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *