जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सामान्य बैठक का हुआ आयोजन, संजय यादव प्रधान व अखिल सक्सेना बने महासचिव

गुडग़ांव। जिले के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली
जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम (जेएजी) की सामान्य बैठक का आयोजन सैक्टर
15 पार्ट 2 क्षेत्र स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय परिसर में रविवार को किया
गया। सामान्य बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर खुलकर विचार-विमर्श किया
गया। यह निर्णय भी लिया गया कि हर माह के प्रथम रविवार को मासिक बैठक
आयोजित की जाएगी। पत्रकारों से जुडी समस्यायों के निराकरण व सामाजिक
सरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता भी दी जाएगी। समय-समय पर निशुल्क
स्वास्थ्य जांच शिविर व आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने के लिए
कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में द ट्रिब्यून एवं पीटीआई के
वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव को सर्वसम्मति से प्रधान व दैनिक जागरण के
ब्यूरो चीफ सत्येंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। इसी प्रकार
दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ उमाशंकर को उप प्रधान, नवभारत टाइम्स के अखिल
सक्सेना को महासचिव, दैनिक जागरण के आदित्य राज व हिंदुस्तान टाइम्स की
चीफ कोरेस्पोंडेंट लीना धनखड़ सचिव, दैनिक भास्कर के राम खटाना को
कोषाध्यक्ष, नवभारत टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट संजय चौहान को कार्यालय
सचिव और ह्यूमन इंडिया के संपादक उमेश गर्ग को संस्था का प्रवक्ता बनाया
गया है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य मयंक तिवारी, संजय मेहरा, प्रवीन
वत्स, राजकुमार चित्रा, अनिल भारद्वाज, प्रवीण कुमार, धमेंद्र कौशिक, पवन
यादव, पंकज, गौरव आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *