Posted inराज्य जम्मू में गिरफ्तार आतंकवादियों के खुलासे पर रियासी में और हथियार बरामद Posted by admin July 4, 2022No CommentsPosted inराज्य जम्मू। जम्मू के रियासी जिले में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के खुलासे के आधार पर पुलिस ने और हथियार एवं गोला-बारूद किया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सोमवार की सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन के खुलासे पर राजौरी जिले के दरज स्थित ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इन हथियारों में छह बम, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन, एक यूबीजीएल लांचर, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड, 74 एके राउंड, 15 राउंड ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर पिस्तौल के चार राउंड और एक रिमोट समेत आईईडी शामिल हैं। टकसों ढोक के ग्रामीणों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ लिया था , जो पुलिस और सेना द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखने के बाद उस क्षेत्र में शरण लेने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान राजौरी के तालिब हुसैन और पुलवामा के फैसल अहमद डार के रूप में हुई। इनके कब्जे से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए रियासी के टक्सन ढोक बहादुर ग्रामीणों को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। Post Views: 7 admin View All Posts Post navigation Previous Post मंत्री कपिल देव ने की कमिश्नर व डीएम से वार्ता, कांवड़ मार्ग की जलनिकासी के दिए निर्देशNext Postममता बनर्जी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पूरी रात घर में बैठा रहा अंजान शख्स, हाई सिक्योरटी के बावजूद नहीं पड़ी नज़र
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सोमवार की सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन के खुलासे पर राजौरी जिले के दरज स्थित ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इन हथियारों में छह बम, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन, एक यूबीजीएल लांचर, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड, 74 एके राउंड, 15 राउंड ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर पिस्तौल के चार राउंड और एक रिमोट समेत आईईडी शामिल हैं। टकसों ढोक के ग्रामीणों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ लिया था , जो पुलिस और सेना द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखने के बाद उस क्षेत्र में शरण लेने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान राजौरी के तालिब हुसैन और पुलवामा के फैसल अहमद डार के रूप में हुई। इनके कब्जे से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए रियासी के टक्सन ढोक बहादुर ग्रामीणों को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।