हापुड़। हापुड़ मे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जनपद की कलेक्ट्रेट में तहसील पर अपने निम्न प्रकार की मांगों को लेकर दिया धरना आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के तहसील के अंदर किसानों ने 18 अगस्त 2022 से लगातार 75 घंटे का धरना जारी करते हुए बैठे हुए हैं किसान कार्यकर्ता का कहना है कि लखीमपुर खीरी में चल रहा धरने के अनुसार अजय डेनी को मंत्री पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए आगे की कड़ी को बढ़ाते हुए मेरठ मंडल सचिव यशवीर चौधरी ने बताया कि किसानो द्वारा अनेक प्रकार की समस्याएं आए दिन सरकार के सामने रखी जाती है लेकिन किसानों को सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला अगर गन्ना पेमेंट को लेकर बात करें तो उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि किसानों की गन्ना पेमेंट 14 दिन के अंदर करा दी जाएगी लेकिन किसान आज भी पर्ची को लेकर गन्ना मिलो के चक्कर काट रहे हैं और हमारे 5 किसान भाई जेल में बंद हैं उन्हें रिहा किया जाए और अजय डैनी को मंत्री पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए ।हापुड़ में जिला कलेक्ट्रेट पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक यह 75 घंटों का धरना लगातार जारी रहेगा।इस धरने में दिनेश खेड़ा, प्रेमवीर सिंह, जैन्येद्र सिंह, पालूराम, अनुज त्यागी, बबलू त्यागी ,पवन त्यागी, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज त्यागी, मुकेश त्यागी ,गोपीचंद त्यागी ,निशांत त्यागी ,पी.के वर्मा, कैप्टन राजेश चौधरी, ललित त्यागी, राजकुमार त्यागी ,बबली सिंह त्यागी, नीलम त्यागी, नेपाल, कन्हैया सैनी व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
