जन्माष्टमी पर ब्रजभूमि पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण के संदेशों को किया याद; प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जन्माष्टमी पर ब्रजभूमि पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण के संदेशों को किया याद; प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा ब्रजभूमि आगमन के साथ ही सभी प्रदेशवासियों एवं श्रीकृष्ण भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मथुरा में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले उन्होंने वीडियाे संदेश जारी किया है।

जारी वीडियो में अपने संदेश में ब्रज की पवित्र भूमि पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों को याद किया। उन्होंने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने मथुरा सहित पूरे प्रदेश और देश-विदेश में बसे श्रीकृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *