लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं सभी समसयाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है ओर इसलिए त्वरित समस्याओं का समाधान हो रहा है। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।


