जगदलपुर में 15 से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन

जगदलपुर में 15 से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में यात्री रेल सुविधा के विस्तार और बंद पड़ी रावघाट जगदलपुर रेल लाईन परियोजना का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ को लेकर रेल लाईन आंदोलन से जुड़े सदस्यों के द्वारा आगामी 15 जून से जगदलपुर रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में ईस्ट-कोस्ट रेलवे वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम अनुप कुमार सतपथी के नाम कल एक ज्ञापन एसएमआर एमआर नायक को सौंपा गया। ज्ञापन में जगदलपुर को रायगढ़ा नए रेल डिविजन में ट्रांसफर का पूरजोर विरोध करते इसे विशाखापटनम डिविजन में यथावत रखने की मांग की गई है।
एसएमआर श्री नायक ने रेल लाइन आंदोलनकारियों के द्वारा सौंपे गए रेल आंदोलन मेमोरंडम की पुष्टि की है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी विशाखापटनम रेल मंडल के डीआरएम को दी। डीआरएम अनुप सतपथी ने अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को ध्यान में रखकर आरपीएफ को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध की जानकारी जिला पुलिस बल को सर्व करने कहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *