चौरासी चौधरी पं सुभाष शर्मा करेंगे थांबा चौधरियों के रिक्त पदों पर मनोनयन

बडौत | नगर के पट्टी चौधरान निवासी चौरासी चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने अपने आवास पर बताया कि उनके क्षेत्र के कई खापों में थांबा चौधरियों के अनेक पद रिक्त या निष्क्रियता के कारण नये चौधरियों की नियुक्ति करने के लिए चलाया जाएगा अभियान |

वहीं चौरासी चौधरी पं सुभाष ने कहा कि, उन्हें क्षेत्र के समाज के लोगों से हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है, साथ ही उन्होंने समाज के सभी बुद्धिजीवी समाजसेवियों से अपील की है कि, थांबा चौधरियों के रिक्त पदों पर नाम सुझाएं तथा घोषित थांबा चौधरी को समाज स्वीकार करे, व सामान्य विवादों में उनके सुझाव और दिशा निर्देश के अनुसार सम्मान भी दे |

वहीं पं सुभाष चौधरी ने कहा कि,वे अपने समाज से बुराइयों को मिटाना, युवाओं के भीतर अच्छे संस्कार देने, व शिक्षा के साथ ही आपसी मनमुटाव को आपस में मिल बैठकर हल करने के लिए उनके प्रयासों को समर्थन और सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते अब प्रत्येक स्तर पर थांबा चौधरियों की तैनाती ही उनका लक्ष्य है |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *