निवाई। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल के समीप बनास नदी में डूबे युवक का शव चौथे दिन शनिवार को ठिकरिया गांव के समीप मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक अरुण खण्डेलवाल निवासी सीकर हाल प्रताप नगर जयपुर है। पुलिस ने बताया कि बीसलपुर बांध के गेट खुलने पर गत 31 अगस्त को बनास नदी में पानी देखने बनास पुलिया पर दोस्तों के साथ आया था।

वह सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिर गया। उसके दोनों दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और जयपुर भाग गए। शुक्रवार को वापस टोंक आकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। बरोनी थानाधिकारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के शुक्रवार को युवक की तलाशा, लेकिन नहीं मिला। ऐसे में शनिवार को फिर से तलाशी शुरू की गई। इसमें शव ठिकरिया गांव के समीप मिला। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पचेवर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव की घटना : करंट से महिला की मौतपचेवर. थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।सरपंच भंवर लाल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को डोरिया गांव में घर पर पानी की मोटर का स्विच चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है।उन्होंने बताया कि मृतका हंसा देवी पत्नी हनुमान जाट है।
हंसा अपने घर पर देर शाम को पानी की मोटर के स्विच को चालू कर रही थी।चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मोटर के तार से खींचकर विवाहिता को करंट की चपेट से बचाने की कोशिश की। करंट की चपेट में आने से अचेत हो गई।उसके बाद परिजन बेहोशी की हालत में उपचार के लिए दूदू अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने हंसा देवी को मृत घोषित कर दिया।
पीहर व ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।सरपंच चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी है।मृतका के दो बेटे है। वहीं मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व डोरिया गांव निवासी हनुमान जाट के साथ हुई थी।
पीहर व ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।सरपंच चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी है।मृतका के दो बेटे है। वहीं मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व डोरिया गांव निवासी हनुमान जाट के साथ हुई थी।
