चीन के चोंगकिंग शहर जा रहा स्पाइसजेट का मालवाहक विमान मौसम रडार प्रणाली के काम न करने के कारण कोलकाता लौट आया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

स्पाइसजेट ने कहा कि उसका मालवाहक विमान, जो चीन में चोंगकिंग जा रहा था, मंगलवार को कोलकाता लौट आया क्योंकि पायलटों को उड़ान भरने के बाद एहसास हुआ कि उसका मौसम रडार काम नहीं कर रहा है। पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम आठवीं घटना है।
