चित्रकूट दर्शन को जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

चित्रकूट दर्शन को जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तीनों दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एक्सप्रेसवे एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदौसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान संजय (30 वर्ष), रामबाबू पटेल (35 वर्ष) और अरविंद रैकवार (35 वर्ष) निवासी ग्राम कोर्रही, थाना बिसंडा, जनपद बांदा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे।

क्षेत्राधिकारी यातायात सौरभ सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार तेज थी।

हादसे के संबंध में सीओ ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक चित्रकूट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर सामने से जा रहे किसी अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *