चतरा। झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री की जलाकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि कानी छेनी गांव निवासी जगदीश यादव की पत्नी दुलरिया देवी अपनी पुत्री मुन्नी के साथ रविवार की देर रात घर में सो रही थी तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों की जलाकर हत्या कर दी।इस सिलसिले में दुलरिया देवी की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार हैं।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
