चंबल खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे, किनारे बसे ग्रामीणों को किया अलर्ट

चंबल खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे, किनारे बसे ग्रामीणों को किया अलर्ट

मुरैना। मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते और राजस्थान के कोटा बैराज बांध से पिछले तीन दिनों में करीब तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी चंबल में छोड़े जाने के बाद मुरैना में चंबल खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।
चंबल का जलस्तर बढ़कर 136.50 मीटर पर पहुंचने के बाद चंबल खतरे के निशान से सिर्फ डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। मध्यप्रदेश के मुरैना और राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाले चंबल राजघाट पुल पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार खतरे के निशान को पार करने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने चंबल किनारे बसे करीब 68 गांवों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *