घर से बाहर बुलाकर महिला की गला रेतकर की हत्या

घर से बाहर बुलाकर महिला की गला रेतकर की हत्या

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मुसहरी टोला निवासी कैलाश साह की पत्नी जूली कुमारी (26) के मोबाइल फोन पर रविवार की देर रात को किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी।
सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने जूली कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी और बगल के कुप्पा घाट के समीप शव को फेंक दिया। इधर स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह जूली कुमारी के शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *