शामली। एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे लांक निवासी एक ग्रामीण का अज्ञात युवक ने एटीएम बदलकर उसके खाते से 40600 रुपये की नकदी साफ कर दी। पीडित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लांक निवासी रविन्द्र मंगलवार की दोपहर शामली के धीमानपुरा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आया था। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था। जैसे ही रविन्द्र ने अपना एटीएम मशीन में लगाया तो उक्त युवक ने उसका पिन देख लिया और कहा कि तुम्हारे कार्ड की केवाईसी नहीं हो रही है, युवक ने रविन्द्र को बातों में उलझाकर उसका एटीएम बदल दिया और कहा कि तुम्हारा कार्ड खराब है इसलिए बैंक जाकर अपना एटीएम चेक करा लो जिसके बाद रविन्द्र एटीएम से बाहर निकल गया। थोडी ही देर बाद रविन्द्र के खाते से दस हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन व 10600 रुपये कुल 40600 रुपये की नकदी निकलने का मैसेज आया जिसे देखकर उसके होश उड गए। रविन्द्र तुरंत एटीएम पर पहुंचा लेकिन उक्त अज्ञात युवक वहां से फरार हो चुका था। पीडित रविन्द्र ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Posted incrime
