गौतम गंभीर का बेबाक बयान, कहा- खिलाड़ी को नहीं बल्कि पूरी टीम को बड़ा बनाने पर ध्यान देना चाहिए

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा अपने खास बयानों के लिए वो चर्चा में रहते हैं। कमेंट्री के दौरान और कई इंटरव्यू में वो कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। अपने बेबाक बयानों के वो जाने जाते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर भी वो लगातार बयान देते रहते हैं। कुछ समय पहले विराट कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। गंभीर ने तब कहा था कि विराट को टीम से बाहर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इतने लंबे टाइम तक बिना शतक लगाए कोई भी खिलाड़ी टीम में नहीं रह सकता है। खैर अब इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने एक और कड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और विराट कोहली को लेकर अपनी बात रखी है।

विराट कोहली और धोनी को लेकर बड़ी बात

गौतम गंभीर ने कहा, हमें किसी एक क्रिकेटर की पूजा करनी बंद कर देनी चाहिए। कपिल देव, धोनी और विराट कोहली को छोड़कर पूरी टीम की बात करनी होगी। मीडिया को भी टीम के अन्य खिलाड़ियों पर गौर करना चाहिए। किसी एक खिलाड़ी को बड़ा बनाने के बजाए पूरी टीम को बड़ा बनाने पर सभी को ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, विराट कोहली ने हाल ही में 71वां शतक लगाया था। उसी मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भी पांच विकेट लिए थे। किसी ने उनके बारे में बात नहीं की। मैंने कमेंट्री बॉक्स पर उनकी चर्चा की थी। सभी विराट के बारे में ही बातें कर रहे थे। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भुवनेश्वर ने 5 विकेट हासिल किए थे लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई और जानता होगा।

किसी को ब्रांड नहीं बनाना चाहिए- गंभीर

गंभीर यहीं नहीं रूके और उन्होंने अपनी पूरी भड़ास निकाली और कहा, हम रोज एक ही क्रिकेटर की बात करेंगे तो वो अपने आप ब्रांड बन जाएगा। ये सब साल 1983 से शुरू हो गया था। सिर्फ कपिल देव की बातें होती रहती थी। इसके बाद 2007 से सब धोनी के पीछे पड़ गए। ये किसी खिलाड़ी या BCCI ने नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट में 2-3 लोगों से ज्यादा लोगों का निवेश है। ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी लोगों से ये क्रिकेट चलता है और सभी का योगदान रहता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *