गैर-जिम्मेदार शुल्कों को लेकर चर्चा

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कारीन जीन-पियरे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि बिडेन प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए कुछ गैर-जिम्मेदार शुल्कों पर चर्चा कर रहा है।
जीन-पियरे से उन मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए कहा गया था कि क्या व्हाइट हाउस चीनी सामानों पर शुल्क हटाने की दिशा में कुछ नरम पड़ रहा है इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही कहा है कि ट्रम्प प्रशासन के कुछ शुल्क गैर-जिम्मेदार थे और ये आर्थिक अथवा राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे नहीं बढ़ाते हैं। हम इस पर चर्चा कर रहे हैं और इन शुल्कों को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की प्राथमिकता अमेरिकी कामगारों के हितों की रक्षा करना है।
जीन-पियरे ने चल रही बातचीत के विवरण का खुलासा करने से इन्कार कर दिया। उनहोंने कहा कि मेरे पास साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह कुछ इस तरह का मामला है जिस पर हम आंतरिक रूप से चर्चा कर रहे हैं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *