चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है पकड़े गए गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान एक निजी चैनल द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की बहन लखवीर कौर से बातचीत की गई जिसके चलते उन्होंने अहम खुलासा करते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई को नहीं जानते। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कुछ नहीं पता कि वह कौन हैं। उन्होंने कहा कि उनका किसी के साथ कोई संबंध नहीं है।

आपको बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी की बहन गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ गोरा की पत्नी है जो होशियारपुर जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पता नहीं कि गोरा जेल में क्यों बंद हैं। इस दौरान गोल्डी बराड़ की बहन लखवीर कौर ने कहा कि उनका गोरा से कोई लेना-देना नहीं है। लखवीर कौर ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बारे बोलते हुए कहा कि वह उनके चाचा का लड़का है।
