गूगल ने डूडल बनाकर भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन ‘गूगल’ ने लब्ध प्रतिष्ठित गायक, संगीतकार एवं फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका की 96 वीं जयंती पर गुरुवार को सुंदर डूडल बनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

इस सर्च इंजन ने अपने होमपेज पर मशहूर गायक का हारिमोनियम बजाते हुए डूडल बनाया है जो रंगीन है और बगल में माइक भी रखा हुआ है।

तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्ष 2019 में श्री हजारिका को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’से नवाजा था। श्री हजारिका एक गायक एवं एक विख्यात कवि होने के साथ एक फिल्म निर्माता भी थे। उनका का जन्म आठ सितंबर 1926 को हुआ था और निधन पांच नवंबर 2011 को हुआ।

श्री हजारिका मानवता और सार्वभौमिक भाईचारे से सराबोर गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने गीतों का उपयोग समाज को सच्चाई के प्रति जागृत करने के लिए किया । उन्होंने मुख्य रूप से असमिया भाषा में गीत लिखे और गाए।

श्री हजारिका की उम्र बहुत कम थी तभी उनकी संगीत प्रतिभा ने प्रसिद्ध असमिया गीतकार, ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, और फिल्म निर्माता, बिष्णु प्रसाद राभा का ध्यान आकर्षित किया। से दोनों असम के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास के प्रमुख थे। उन्होंने श्री हजारिका को पहला गाना रिकॉर्ड करने में मदद की। उस समय श्री हजारिका मात्र 10 के थे और उन्होंने संगीत करियर की शुरुआत की। श्री हजारिका ने बारह वर्ष की उम्र में दो फिल्मों के लिए गाने लिखे और रिकॉर्ड किये। फिल्माें का नाम इंद्रमालती: काक्सोट कोलोसी लोई, और बिसवो बिजोई नौजवान था ।

श्री हजारिका पश्चिम बंगाल और बंगलादेश में सबसे अधिक लोकप्रिय थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए असम और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति तथा लोक संगीत को पेश करने में अहम भूमिका निभाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *