गुरू बिरजानन्द इ0का0 में आजादी का अमृत महोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। गुरू बिरजानन्द इ0का0 रामपुर मुजफ्फरनगर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्न्तर्गत 76वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रविन्द्र पाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, मडल महामन्त्री भाजपा लक्ष्मण शर्मा जी के साथ प्रधानाचार्य अजय कुमार जी व स्टॉफ ने प्रभात फेरी ध्वजारोहण किया।

इसके उपरान्त दीप प्रज्वलित कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश की आजादी के लिये किये गये योगदान पर प्रकाश डाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये स्टाफ का सहयोग अति सराहनीय रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *