गुरुवार को घर में लगाएं ये पौधा, होगी धन की बेशुमार व्रद्धि

गुरुवार को घर में लगाएं ये पौधा, होगी धन की बेशुमार व्रद्धि

नई दिल्ली। अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल घुमते है कि घरों में पेड़ लगाना सही है या गलत ? पुराने समय में घर के आंगन में तुलसी का पौधा या होना आम बात हुआ करती थी। इसके पीछे का कारण कि इन पेड़-पौधों से उन ग्रहों की अच्छी ऊर्जा का संचार पूरे घर में और घर के सदस्यों पर बना रहता था। प्रत्येक पेड़ किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। जब हम उस ग्रह से संबंधित पौधे को घर के आंगन में या घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो उस ग्रह का असर खुद ही घर के वास्तु और परिवार पर पड़ने लग जाता है। केले का पेड़ पुराने समय में घर के अंदर या बाहर लगा होता था ठीक उसी प्रकार तुलसी लगाने से बुध ग्रह बलवान होता है।

घर के अंदर केले का होना शुभ माना जाता है। केले के पेड़ का पूजन विष्णु पूजन के समान माना जाता है। केले का पेड़ भी बुध ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। केले के पत्तों का प्रभाव स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर देता है। जिस घर में केले का पेड़ लगा होता है। उस घर में व्यापार, धार्मिक प्रवृत्ति, कला और मनोरंजन जैसे गुणों की वृद्धि होती है। ऐसे घरों में बना भोजन भी अधिक स्वादिष्ट होता है। बच्चे तेज व विलक्षण बुद्धि के होते हैं। केले के पेड़ के पत्ते पर किया गया भोजन, कई प्रकार के ग्रह दोषों का उपचार भी करता है।

घर के पूर्व दिशा की ओर लगा केले का पेड़ समाज में मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। मुख्य द्वार के पास लगा केले का पेड़ घर में बुध की ऊर्जा को सकारात्मकता में परिवर्तित करता है।

उत्तर की तरफ केले के पेड़ को लगाना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से व्यापारिक लाभ बढ़ते हैं। दक्षिण की दिशा में केले का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभता का संचार करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *