गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला से 50 हजार और जेवर की ठगी, लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला से 50 हजार और जेवर की ठगी, लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला से चेकिंग का झांसा देकर पुलिस के नाम पर 50 हजार रुपये और जेवरात ठगने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर डीसीपी ने दो चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को एक बुजुर्ग महिला से पुलिस चेकिंग का झांसा देकर ठगी की गई थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपये नकद और सोने का आभूषण ठग लिया था। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस के बरिष्ठ अफसरों से बुधवार को की। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस कर्मियों ने जांच मे लापरवाही की। इसके बाद आज कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी लोहिया नगर योगेश कुमार, मधुबन बापूधाम थाने के सेक्टर 23 संजय नगर चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी और हेड कांस्टेबल संतराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *