गांधी एवम शास्त्री जयंती के साथ भाजपा ने मनाया खादी उत्सव

बागपत (विनीत कौशिक)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
साथ ही कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के परिसर में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक अहिसक प्रतिरोध अपनाया और अत्यधिक धैर्य के साथ औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे रहे तथा देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर के ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। शास्त्री के ‘जय जवान जय किसान’ के नारे ने राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महात्मा गांधी के सत्याग्रह, ग्राम स्वराज, छुआछूत को समाप्त करने, नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण से संबंधित विचारों को धरातल पर उतार रही है। मुख्य अतिथि के रुप में डॉ सोबरन सिंह सेवानिवृत्त दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व सादगी और शुचिता के नायक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक भारती ने बताया की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती के अवसर पर खादी उत्सव मनाते हुए जनपद में खादी वस्त्र को बढ़ावा देने के लिए पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ओर कार्यकर्ताओं ने खादी स्टॉल एवम दुकानों पर खादी वस्त्र को खरीदा।

इस मौके पर नपाध्यक्ष डॉ अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, विनोद बाल्मीकि, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित जैन, जिला मंत्री सचिन जैन, निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अंकित लपराना, प्रदेश सौशल मीडिया प्रभारी राजन जैन, महिला मोर्चा महामंत्री, करूणा शर्मा, बोबिल चौधरी, नगर महामंत्री रवि पालिवाल, मंत्री सचिन भारती, उपाध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मोहित जैन, चरणसिंह कश्यप आदि मौजूद रह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *