खुले घूमते गोवंश से किसान परेशान,उजाड़ रहे फसलें

बहसूमा। कोरोना महामारी से ग्रस्त अन्नदाता अब खुले घूमते पशुओं द्वारा फसलें उजाड़ दिए जाने से किसान परेशान हैं लाख कोशिश के बाद भी पशु खेत में खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे। अभी तक किसानों की फसलों को बरसात सुखा की मार झेलनी पड़ी है लेकिन अब आवारा पशुओं द्वारा किए जा रहे नुकसान को भी झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र में आवारा पशुओं के काफी संख्या में झुंड घूम रहे हैं आवारा पशुओं के झुंड जब चाहे फसलों पर धावा बोल देते हैं और खेतों में लहराती फसल को मिनटों में चट कर जाते हैं। बहसूमा क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी अभी तक आवारा पशुओं पर कोई रोकथाम नहीं लगाई गई है। सूखे के चलते किसान पहले से ही काफी परेशान है रही सही कसर आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा कर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि गोवंश से फसलों की रक्षा करने के लिए दिनभर खेतों की रखवाली करने के बाद सारी रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। साथ ही आवारा पशु इतने खतरनाक हो गए हैं कि भगाने पर उल्टा मारने को दौड़ते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *